पार्वती घाटी के तोष में जीरा नाला पर भूस्खलन से कृत्रिम झील बन गई है। जिसके बाद नाले का प्रवाह बिल्कुल रूक गया है। प्रशासन ने एहतियात बरते हुए तोष में नाले के किनारे रहने वाले घरों को खाली करवा दिया है। इसके साथ ही एक टीम मौके लिए रवाना हो गई है। प्रशासन की ओर से पर्यटकों से नदी किनारे न जाने की अपील की गई है। कृत्रिम झील के टूटने का खतरा बना हुआ है।