कुल्लू जिले की सैंज घाटी के तहत आने वाले हाई स्कूल मझाण में बर्फबारी के बीच वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। मेधावियों को बर्फबारी के बीच पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने बर्फबारी के बीच कुल्लूवी नाटी पेश की। बर्फबारी भी छात्राओं का जोश कम नहीं कर पाई। सैंज के मझाण में अब तक 20 सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने के बावजूद अभिभावकों ने वार्षिक समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।