जिला मुख्यालय कुल्लू के लॉरेल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांधीनगर में गुरुवार को अमर उजाला ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जिला अस्पताल कुल्लू का भुंतर स्थित नशा निवारण केंद्र की विशेषज्ञ डॉ. शबरीत ने स्कूल की छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य व ड्रग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने तंबाकू, भांग, चिट्टा और अफीम से स्वास्थ्य को होने वाले प्रभावों और बीमारियों के बारे में बताया। कहा कि यदि कोई नशे की जद में है तो उसे भुंतर नशा मुक्ति केंद्र में लाया जा सकता है।