फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनव कश्यप: सरकार प्रदेश में शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता को बढ़ाने पर ध्यान दे

एबीवीपी के जिला संयोजक अभिनव कश्यप ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार प्रदेश में शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता को बढ़ाने पर ध्यान दे। सरकार स्कूलों को बंद करने का काम कर रही है, जबकि इनमें बच्चों की संख्या को बढ़ाने पर काम होना चाहिए। एबीवीपी के जिला संयोजक अभिनव कश्यप ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार छात्र हित में छात्र संघ चुनाव बहाल करे। स्कूलों-कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति करे। इसके अलावा प्रदेश में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर संज्ञान ले और पुलिस को सख्ती से कार्य करने के निर्देश दे। उन्होंने कहा कि एबीवीपी समाज हित के कार्य कर रही है। जिला कुल्लू के सैंज और मंडी के सराज क्षेत्र में हुई त्रासदी के प्रभावितों की मदद के लिए धन एकत्रित करने का काम कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें