फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हिडिंबा मंदिर में होगा देवी-देवताओं का महा समागम, तैयारियां जोरों पर

पर्यटन नगरी के ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र हिडिंबा देवी मंदिर में देवी-देवताओं के महासमागम का आयोजन होने जा रहा है। माता हिडिंबा और क्षेत्र के देवी-देवताओं के आदेशानुसार 18 से 26 जून तक यहां श्री देवी भागवत कथा और महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस महाआयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठान, हवन-यज्ञ और देवी भागवत कथा के माध्यम से पूरा क्षेत्र भक्तिमय होगा। हिडिंबा मंदिर में अब तक के इतिहास में पहली बार ऐसा आयोजन हो रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान मानव कल्याण, विश्व शांति और सुख-समृद्धि के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 जून को विभिन्न क्षेत्रों से देवी-देवताओं के आगमन के साथ होगा। इसके बाद 18 जून को विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक विधि के साथ महायज्ञ एवं कथा का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन में 20 देवी-देवता शामिल होंगे। इनमें शलीण के शांडिल्य ऋषि, पारशा के वीरनाथ गौहरी, सिमसा के कार्तिक स्वामी, सियाल के सियाली महादेव, नसोगी के शंख नारायण, गोशाल के गौतम ऋषि, कंचन नाग, व्यास ऋषि, पलचान के पराशर ऋषि, वशिष्ठ के वशिष्ठ ऋषि, अलेऊ के सृष्टि नारायण, प्रीणी के काली नाग, भनारा के तक्षक नाग, जगतसुख की माता संध्या गायत्री, सजला के विष्णु भगवान, बंजार के घटोत्कच्छ सहित विभिन्न क्षेत्रों के देवी-देवता विराजमान रहेंगे। माता हिडिंबा और मनु ऋषि की उपस्थिति इस आयोजन को और भव्य बनाएगी। रोज दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक कथा का वाचन शशांक कृष्ण कौशल द्वारा किया जाएगा। माता केे कारदार रघुवीर नेगी ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक महोत्सव में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण के साथ कुल्लू की समृद्ध देव परंपरा के दर्शन भी होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें