फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाली के विश्राम गृह में राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने मचाया हुड़दंग, मंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश

देररात तक चली शराब-मीट पार्टी, आपत्तिजनक सामग्री मिलनेहिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में जल शक्ति विभाग के जवाली स्थित विश्राम गृह में शुक्रवार रात जो कुछ भी हुआ, उसने विभागीय अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों तक को हैरान कर दिया। एक राजनीतिक दल से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह को देर रात पार्टी स्थल में तब्दील कर दिया। इस दौरान शराब का खूब सेवन हुआ, खुद ही किचन में घुसकर मीट पकाया गया और जमकर हुड़दंग मचाया गया। सुबह मौके पर टूटी शराब की बोतलों के साथ आपत्तिजनक सामग्री भी पड़ी मिली। माना जा रहा है कि रात को महिलाएं भी उनके साथ आई थीं। सुबह जब रेस्ट हाउस का चौकीदार मौके पर पहुंचा तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। इधर-उधर पके हुए मीट के टुकड़े बिखरे मिले। शराब की खाली और टूटी बोतलें जगह-जगह पड़ी थीं और किचन में हर तरफ गंदगी फैली हुई थी। चौकीदार ने तत्काल इसकी जानकारी जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यदि उस रात वहां कोई परिवार ठहरा होता, तो उनके लिए यह स्थिति कितनी असहज और असुरक्षित हो सकती थी। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की हरकत न केवल विभागीय संपत्ति का दुरुपयोग है, बल्कि सामाजिक मर्यादाओं का भी घोर उल्लंघन है। अधिशाषी अभियंता ने स्पष्ट किया कि बीती रात यह विश्राम गृह किसी के नाम बुक नहीं था और युवा कार्यकर्ता जबरदस्ती यहां ठहरे हुए थे। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागीय संपत्ति का इस तरह से दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, इस घटना से कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कड़ा सज्ञान लेते हुए विभाग को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। से मचा हड़कंप

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें