फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विश्व हिंदू परिषद ने इंदौरा थाना प्रभारी का पुतला जलाया, निजी विवि में दो छात्र गुटों में झड़प के मामले में क्रॉस केस दर्ज

कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में दो छात्र गुटों में हुई झड़प के बाद पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। दूसरे दिन भी पुलिस विवाद के असल कारणों की जांच में जुटी रही। वहीं विवि प्रबंधन ने विवि परिसर में हालात से निपटने के लिए सोमवार को सभी कक्षाएं बंद रखीं। विवि परिसर में विशेष समुदाय के छात्रों द्वारा लगाए गए नारों से हिंदू संगठन भड़के उठे हैं। सोमवार को नूरपुर प्रवास पर पहुंचे राज्यपाल को हिंदू संगठन ने एक ज्ञापन सौंपा और इस मामले में सरकार और पुलिस प्रशासन को उचित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की। दूसरी तरफ सोमवार देर शाम को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी की और एसएचओ इंदौरा का पुतला जलाया। परिषद से आईटी संयोजक करणवीर सिंह ने कहा कि विवि में समुदाय विशेष के छात्रों ने हिंदू छात्रों को छात्रावास से घसीट कर बाहर लाकर मारपीट की है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित छात्र पर ही कार्रवाई की है, जोकि न्यायसंगत नहीं है। इस मामले को लेकर एसएचओ से बातचीत की, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई अमल में नहीं लाए जाने पर परिषद के कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने एसएचओ का पुतला जलाया है। साथ ही मामले में निष्पक्ष जांच की मांग विश्व हिंदू परिषद की ओर से उठाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें