फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे संघर्ष समिति के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत बनाने और ब्लॉक को स्थानांतरित करने के विरोध में बनी नगर पंचायत हटाओ, विकास खंड बचाओ संघर्ष समिति को नगरोटा सूरियां की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया। पुलिस ने वन्यप्राणी विभाग के केंद्र से एक किलोमीटर पीछे ही संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को हिरासत में ले लिया। इससे भड़के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए रोकना लोकतंत्र की हत्या है और अब कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार को नगरोटा सूरियां क्षेत्र में घुसने तक नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को नगरोटा सूरियां के बासा में वन्यप्राणी विभाग के इंटरप्रिटेशन भवन का उद्घाटन करने आए थे। 25 सदस्यीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि नगर पंचायत हटाओ विकास खंड बचाओ संघर्ष समिति नगरोटा सूरियां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जवाली विस क्षेत्र में पधारने पर हार्दिक स्वागत करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें