फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शक्तिपीठ ज्वालामुखी में नववर्ष का भव्य आगाज, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शक्तिपीठ ज्वालामुखी मन्दिर में इस बार नववर्ष 2025 का आगाज बेहतर रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने ज्वाला दरबार मे हाजिरी भरी व दिव्य ज्योतियों के दर्शन किये। नववर्ष को लेकर मन्दिर प्रशाशन व न्यास ने पूरी तैयारियां की थी और अतिरिक्त होमगार्ड पुलिस जवान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाये गए थे। मन्दिर में सुबह 5 बजे ही श्रद्धालुओं ने लाइनें देखने को मिली। गर्भ गृह में आरती व नवबर्ष पर विशेष भोग प्रसाद के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन हुए। स्थानीय लोगों ने भी आज भारी संख्या में मन्दिर में दर्शन किये। आज सुबह ही कोहरे के कारण ज्वालामुखी में काफी ठंड देखी गई। मन्दिर में यात्रियों को ठंड के कारण थोड़ी परेशानी हुई लेकिन माता के जयकारों के साथ श्रद्धालु श्रद्धा से दर्शन करते रहे। आज नवबर्ष के पहले दिन श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में भी आहुतियां डाली। मन्दिर प्रसाशन कर्मचारियों व पुलिस जवानों ने पूरी तरह से भीड़ को नियंत्रित किया। ज्वालाजी के होटल व गेस्ट हाउस 31 दिसम्बर रात को बुक हो गए थे, सुबह नव बर्ष पर 5 बजे से मन्दिर के कपाट दर्शनों के लिए खोले गए। ज्वालामुखी मन्दिर न्यास सदस्य पुजारी अविनेद्र शर्मा ने सभी को नवबर्ष की हार्दिक बधाई दी और बताया कि अतिरिक्त होमगार्ड भीड़ नियंत्रित करने के लिए लगाये गए, सुबह से ही हजारों श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचे। मन्दिर प्रसाशन ने सभी व्यापक प्रबंध किए थे। श्रद्धालुओं के लिए इस बार लंगर में विशेष व्यवस्था की गई थी और कई प्रकार के व्यंजन बनाये गए थे। सफाई व्यवस्था व पेयजल की पूर्ण व्यवस्था की गई थी। वहीं शहर में भी श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन व लंगर व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने मोदी भवन, अकबर छत्र, शैया भवन, गोरख डिब्बी, मुरली मनोहर मन्दिर, लाल शिवालय, शिव शक्ति, तारा देवी, अर्जुननागा, टेढ़ा मन्दिर व भैरो मन्दिर में नव बर्ष पर दर्शन किये।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें