फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भूकंप के तेज झटके, लोग दहशत में भागे, देखें वीडियो

हिमाचल प्रदेश की शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात करीब 10:04 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई। भूकंप का केंद्र चंबा जिले में 32.289 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.434 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई मात्र 5 किलोमीटर दर्ज की गई, जिसके कारण झटके अपेक्षाकृत अधिक महसूस किए गए। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से यह जानकारी दी गई है। करीब तीन सेकेंड तक धरती कांपती रही। भूकंप से जान-माल के नुकसान की प्राथमिक सूचना नहीं है, लेकिन लोग डर के मारे अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर खुले स्थानों की ओर भागे। शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा जिले व आसपास के कई क्षेत्रों में झटके दर्ज किए गए। वहीं चंबा में देर रात 11:03 बजे फिर से भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिले के होली क्षेत्र में भूकंप से कुछ मकानों में दरारें आने की सूचना है। कांगड़ा के बसूनर चंबी व दौलतपुर से भूकंप का एक वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें