हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह शुक्रवार को बैजनाथ में मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुबह 11:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में राज्य पुलिस, जिला पुलिस, आईआरबी, आईआरबी पंडोह, ट्रैफिक पुलिस, एसएसबी सपड़ी, गृहरक्षक, एनसीसी और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियां शामिल हुईं। लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह, आयुष एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर समेत अन्य मंत्री व विधायक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।