फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राजा का तालाब में श्री हरिनाम संकीर्तन और कथा का आयोजन, नगर कीर्तन भी हुआ

उप तहसील राजा का तालाब में मेष संक्रांति पर श्री हरिनाम संकीर्तन व हरि कथा के दौरान भक्तों ने श्रीकृष्ण भगवान की रसमयी लीलाओं से सराबोर होकर भक्तिसागर में डुबकी लगाई। सुबह नगर कीर्तन में चैतन्य गौड़ीय मठ के आचार्य त्रिदंडी स्वामी भक्ति विचार विष्णुजी के सानिध्य में मृदंग, शंख, करताल के साथ कृष्ण भजनों से क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया। इस दौरान सुबह 10:00 बजे हरि कथा मंच पर आसीन महात्माओं ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक कथाओं का वाचन किया। इस मौके पर त्रिदंडी स्वामी भक्ति शोध जितेंद्रिय महाराज हैदराबाद, महावीर गोस्वामी महाराज दिल्ली, निरी महाराज असम, अरण्य महाराज मथुरा, परमहंस महाराज पठानकोट सहित विभिन्न स्थानों से अन्य 25 महात्माओं ने श्रीकृष्ण लीलाओं का वखान करके हरि भक्तों को निहाल कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें