फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में टेका माथा

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन कर माता ज्वाला का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता व मंदिर ट्रस्ट सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने मंत्री का मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया।विक्रमादित्य ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह चंबा के एकदिवसीय दौरे पर आए थे और वहां के विकास कार्यों को गति प्रदान की है। इसी उपलक्ष्य में उन्हें ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिला, जिससे उन्हें एक नई ऊर्जा और शक्ति प्राप्त हुई। मंत्री ने कहा कि सरकार हिमाचल के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और इस क्रम को हम पूरी निष्ठा के साथ जारी रखेंगे। सभी के सहयोग से हिमाचल के विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी। इस अवसर पर मंत्री के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और कई समर्थक मौजूद रहे। मंत्री ने दर्शन के बाद स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की और जल्द ही संबंधित क्षेत्रों में विकास कार्यों की शुरुआत करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें