कांगड़ा क्षेत्र के पुराना मटौर के पास एक निजी बस और बाइक में टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 27 साल और जवाली का निवासी बताया जा रहा। बस कांगड़ा से गगल की तरफ जा रही थी और बाइक गगल से कांगड़ा की तरफ जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। मामले की जानकारी पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने दी।