फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौंग बांध विस्थापितों ने मांगों को लेकर राजा का तालाब में किया प्रदर्शन

अखिल भारतीय किसान सभा हिमाचल प्रदेश के बैनर तले संयुक्त किसान मोर्चा राष्ट्रीय सदस्य एवं जिला अध्यक्ष डॉ. अशोक सोमल की अध्यक्षता में पौंग बांध विस्थापितों ने राहत एवं पुनर्वास कार्यालय राजा का तालाब के बाहर आक्रोश प्रदर्शन किया। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने पौंग बांध विस्थापितों की विभिन्न लंबित समस्याओं का समाधान प्रमुखता के आधार पर सरकार से अति शीघ्र करने का आग्रह किया। इस दौरान सभा ने प्रदेश मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री को एक ज्ञापन भेजा। उपायुक्त की अनुपस्थिति में ज्ञापन कार्यालय अधीक्षक बलदेव सिंह को सौंपा गया। इस मौके संकलक पंकज दर्शी, संयोजक कैप्टन अनिल कुमार, अश्वनी कुमार, सरदार प्रेम सिंह, सोमराज, किसान सभा के सदस्य, पौंग बांध विस्थापित परिवार, भूमिहीन और अन्य भू पीड़ित अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें