संसारपुर टैरेस के साथ लगते गांव घाटी में बिजली कट से परेशान होकर लोग सड़क पर उतर गए। ग्राम पंचायत घाटी के प्रधान राजेश्वर कुमार ने बताया कि पिछले दो महीने से गांव के लोग और सभी दुकानदार बिजली के कटों से परेशान हैं। राजेश्वर कुमार ने कहा कि आजकल सभी कार्य बिजली से चलते हैं, जिसके बिना कोई भी कार्य कर पाना संभव नहीं है। पंचायत में भी लोग अपने काम करवाने के लिए आते हैं लेकिन बिजली ना होने के कारण कोई भी कार्य नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में विभाग को कई बार सूचना भी दी गई लेकिन इसका हल नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली कोई हल नहीं किया गया तो बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान राजकुमार, पंचायत वार्ड पंच सोनिया, महेंद्र सिंह व स्थानीय लोग अनिल कुमार, वकील सिंह,महेंद्र सिंह, राम दास,सुशील कुमार,प्रेम सिंह, अभीलक्ष्य जगोता, सुरजीत सिंह, रमेश चंद सहित मौजद रहे। वहीं इस मामले पर कनिष्ठ अभियंता मनीष चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी होने के कारण लगातार कुछ दिनों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।