कांगड़ा जिले में जारी चिकित्सकों की हड़ताल के कारण मरीजों का मर्ज बढ़ गया है। रोजाना मरीजों को अस्पताल में सुबह साढ़े नौ से 12:00 बजे तक डॉक्टरों को इंतजार करना पड़ रहा है। इस वजह से बुजुर्गों और बच्चों सहित अन्य मरीजों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। गुरुवार को जोनल अस्पताल धर्मशाला में मरीज सुबह 9:00 बजे ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंच गए थे लेकिन हड़ताल के चलते उन्हें अस्पताल परिसर के बाहर इंतजार में ठंडे फर्श पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। लोगों का कहना है कि सरकार जल्द चिकित्सकों की मांगों को पूरा करें और मरीजों को राहत प्रदान करें।