फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: ज्वालामुखी में करवाचौथ की रौनक, बाजारों में भीड़

करवाचौथ नजदीक आते ही ज्वालामुखी में बाजारों की रौनक लौट आई है। नवरात्र के फीके रहने के बाद अब एक बार फिर से बाजार गुलजार हो उठे हैं। सुबह और शाम के समय बाजारों में खरीदारों की अच्छी भीड़ देखी जा रही है। महिलाएं चूड़ी, बिंदी, साड़ियों, लिपस्टिक, करवा सेट, छलनी और साज-सज्जा के सामान की जमकर खरीदारी कर रही हैं। दुकानदारों के चेहरों पर भी लंबे समय बाद मुस्कान लौट आई है। बरसात के कारण ठप पड़ा कारोबार अब पटरी पर लौटने लगा है। दुकानदारों का कहना है कि करवाचौथ से त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में अहोई अष्टमी व दिवाली तक बाजारों में इसी तरह रौनक बनी रहेगी। स्थानीय दुकानदार सुमन्यु सूद ने बताया कि इस बार महिलाएं करवाचौथ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बाजारों में पारंपरिक साज-सज्जा के साथ आधुनिक फैशन के सामान की भी मांग बढ़ गई है। हर दुकान पर भीड़ है और ग्राहकों की चहल-पहल से बाजारों में त्योहार का माहौल छा गया है। वहीं मिठाई विक्रेता अमित चौधरी ने बताया कि फैनी, मठी, सेवइयां और तरह-तरह की मिठाइयों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। ग्राहक सुबह से लेकर देर रात तक दुकानों पर पहुंच रहे हैं। कारीगर भी दिन-रात मिठाई तैयार करने में जुटे हुए हैं ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें