फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: लो वोल्टेज से परेशान धमेटा व समकड़ के लोगों ने सरकार को भेजा ज्ञापन

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धमेटा और समकड़ के लोग लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। समस्या के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण समाजसेवी रमेश दत्त कालिया के नेतृत्व में तहसील कार्यालय फतेहपुर पहुंचे। यहां उन्होंने तहसीलदार दीपक शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग को ज्ञापन भेजकर एक माह के भीतर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई। ज्ञापन में ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें