फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: कोपड़ा से जिला परिषद सदस्य बनीं नीलम कुमारी, ज्वालामुखी मंदिर में टेका माथा

सुरानी ब्लॉक के कोपड़ा से जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुईं नीलम कुमारी ने जीत के बाद शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर पहुंचे और जीत की खुशी मनाई। मंदिर में नीलम कुमारी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा और क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से उन्हें यह जीत मिली है। दर्शन के बाद उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। जानकारी के अनुसार कोपड़ा वार्ड से जिला परिषद सदस्य पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। नीलम कुमारी ने 7237 सर्वाधिक मत प्राप्त कर जीत दर्ज कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा। नीलम कुमारी ने कहा कि वह अपनी जीत का श्रेय क्षेत्र की समस्त जनता को देती हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य बनने के बाद उनका हर प्रयास क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। जनता की समस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। उन्होंने चुनाव के दौरान मिले सहयोग और समर्थन के लिए सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें