लंबागांव विकास खण्ड की हलेड़ पंचायत के ढलू गांव में जयसिंहपुर हारसीपतन सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर इसी गांव के दो लोगों द्वारा अवैध रूप से बनाई गई दुकानों पर प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर को पीला पंजा चला करके दुकानों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की और से उक्त कार्रवाई उपमण्लाधिकारी जयसिंहपुर संजीव ठाकुर के आदेश पर हुई है। जानकारी के अनुसार हलेड पंचायत के ढलू गांव के दो लोगों द्वाराआज से दस पन्द्रह साल पहले साल पहले जयसिंहपुर हारसीपतन सड़क पर सरकारी भूमि पर अवैध रुप से दो पक्की दुकानें बना रखी थी, जबकि इन दुकानों के पीछे गांववासियों की अपनी मलकीती भूमि थी। अवैध रुप से बनाई गई इन दुकानों की प्रशासन से किसी ने शिकायत कर रखी थी। जिस पर जयसिंहपुर प्रशासन की और से सख्त कार्रवाई अमल में लाते हुए दस दिन पहले ही अवैध कब्जाधारियों को इन दुकानों को खाली करने के आदेश दे दिए थे। शुक्रवार को दुकानों के खाली होते प्रशासन ने इन दुकानों पर पीला पंजा चलाते हुए इन दुकानों को गिरा दिया । जानकारी देते हुए उपमण्लाधिकारी जयसिंहपुर संजीव ठाकुर ने बताया कि सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा व प्रशासन की और से अबैध कब्जाधारियों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। अगर क्षेत्र में किसी ने ऐसे कब्जे कर रखे हैं तो वह स्वयं ही हटा लें।