फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी: श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई शनि जयंती, उमड़ा आस्था का सैलाब

नगर परिषद ज्वालामुखी के वार्ड नंबर-5 स्थित शनि मंदिर में शनिवार को शनि जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सुबह ब्रह्ममुहूर्त में शनिदेव की प्रतिमा का विधिवत तेल अभिषेक किया गया। पीत वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं ने तिल के तेल से शनिदेव का स्नान करवाकर अपने सांसारिक कष्टों और शनि की साढ़ेसाती व ढैया से मुक्ति की प्रार्थना की। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शनि जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर परिसर में जलेबी, हलवा-चना, आइसक्रीम और पेस्ट्री का भंडारा लगाया गया। इसके अलावा पारंपरिक कांगड़ी धाम का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के समीप मीठे पानी की छबील भी लगाई गई तथा बच्चों को चॉकलेट वितरित की गईं। पुजारी गोपाल ने शनि जयंती का महत्व बताते हुए कहा कि शनिदेव न्याय के देवता हैं और वह कभी किसी का अहित नहीं करते। श्रद्धालुओं ने रोली, पुष्प, फल, तिल, गुड़, चना, काला वस्त्र और दूध अर्पित कर भगवान शनिदेव से परिवार की खुशहाली और कष्टों से मुक्ति की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें