विद्युत पेंशनर फोरम ज्वाली यूनिट की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को इकाई प्रधान राम लुभाया की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में केंद्र सरकार की ओर से बिजली संशोधन बिल 2025 के विरोध में बिजली बोर्ड की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आवाहन पर बिजली कर्मचारियों की 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर फोरम के राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल ने विद्युत बोर्ड पेंशनरों की मांगों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला कांगड़ा फोरम सदस्य महेंद्र सिंह ठाकुर, यूनिट सचिव बालकृष्ण चौधरी, संयुक्त सचिव ई. सुखदेव धीमान, इकाई वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष केवल राणा, कीकर सिंह, कोषाध्यक्ष केवल सिंह चौधरी, सह सचिव बीर सिंह, ऑडिटर कृष्ण धीमान,मुख्य सलाहकार रोशन चौधरी ,सलाहकार पूर्ण सिंह ठाकुर, अमर सिंह, मुख्य संगठन सचिव ई. मदन धीमान, संगठन सचिव गणेश कुमार, पूर्व इकाई सचिव रमेश चौधरी, शाम सुंदर, भूषण सिंह, जीत सिंह मरोरिया, चंद्र (रबी)चौधरी, रूप सिंह, करतार सिंह, अशोक कुमार, बलवान सिंह, हमीर चंद, रमेश धीमान, कृष्ण कुमार, गगन सिंह, बक्शीश सिंह ठाकुर, सुरिंदर मोहन शर्मा ,बंसीलाल, संजू सिंह, सुमिंदर सिंह ठाकुर, ई. प्रेम सिंह, मस्तराम सहित अन्य ने भी भाग लिया।