नगर निगम धर्मशाला क्षेत्र में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के सहायक महाप्रबंधक इंजीनियर विशाल ने बताया कि कचहरी चौक धर्मशाला में 150 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय ध्वज दूर-दूर तक नजर आएगा।