फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चिट्टे की पुड़िया निगलने वाले युवक का वीडियो हुआ वायरल

बड़सर में 25 जनवरी शनिवार को पुलिस टीम के सामने चिट्टे की पुड़िया निगलने वाले युवक का वीडियो अब सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 25 जनवरी को बड़सर थाना के तहत पुलिस टीम ने आरोपी राहुल कुमार निवासी गांव संतला निहरी तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा के कब्जा से एक अद्द इलेक्ट्रॉनिक तराजू व 10,000 रुपये की नकद राशि बरामद की गई। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति राहुल कुमार ने अपने थैले से एक पारदर्शी लिफाफा निकाला, जिसे उसने एकदम से निगल लिया। निगलने के बाद उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसने जो पदार्थ लिफाफे सहित निगला है, वह हेरोइन (चिट्टा) थी। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। आरोपी फिलहाल एम्स बिलासपुर में आईसीयू में उपचाराधीन है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामला ध्यान में है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें