हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को रानी झांसी पार्क के पास नगर निगम की 13 दुकानों का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने टाउन हॉल के परिसर में नगर निगम के कार्यालय भवन का शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि 15 खोखाधारकों को पक्के खोखे दिए गए हैं। नगर निगम शिमला की तर्ज पर हमीरपुर नगर निगम कार्यालय बनाया जाएगा। शिक्षा निदेशालय का कार्यालय हमीरपुर शिफ्ट करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं और हमीरपुर के उपनिदेशक को इसके लिए जमीन चिहिन्त करने के निर्देश दिए गए हैं।