फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: टौणी देवी स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन पर 101 विद्यार्थियों को बांटीं साइकिलें

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी में बुधवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन पर एक कंपनी ने आठवीं से दसवीं कक्षा के 101 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कीं। कंपनी के बिजनेस हेड अरुण सरीन इसी स्कूल के पूर्व विद्यार्थी हैं। कार्यक्रम में आईजी डॉ. देव कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति, वित्तीय साक्षरता, स्वास्थ्य जागरूकता और बालिका आत्मरक्षा जैसी गतिविधियों में भाग लिया। प्रधानाचार्य रजनीश रांगर सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें