फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कुठेड़ा में सड़क हादसे में दो व्यक्ति घायल, अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ी पर चढ़ी कार

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत कुठेड़ा में शुक्रवार रात को सड़क हादसा पेश आया है। कार चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ी पर चढ़ गई। इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायल की पहचान ऊना के विजय और घुमारवीं के मदन कुमार के रूप में हुई है। घायलों का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में इलाज किया जा रहा। इस घटना में गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस की ओर से जांच प्रकिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें