फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्राथमिक स्कूल बारी में चार माह से पेयजल किल्लत

बमसन तहसील मुख्यालय के साथ लगते राजकीय प्राथमिक पाठशाला बारी में चार माह से पेयजल किल्लत बनी हुई हैं। हालात ऐसे हैं कि विद्यार्थी खातरी का पानी उबालकर पीने को मजबूर हैं लेकिन अब खातरियों का पानी समाप्त होने से स्कूल में विद्यार्थियों और अध्यापकों की दिक्कतें बढ़ गई है। स्कूल के साथ निर्माणाधीन एनएच तीन के निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने स्कूल के लिए बिछाई गई पाइप को तोड़ दिया है और अभी तक पाइप लाइन नहीं लग पाई हैं। ऐसे में पेयजल समस्या के चलते विद्यार्थियों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रही है। स्कूल के पूर्व मुख्य शिक्षक अशोक शर्मा, ग्रामीणों देशराज, बलवंत सिंह, भूमि राज, जय राज, हंस राज, जसवंत सिंह, पुरुषोत्तम, हेमराज, सुनील चौहान आदि ने कहा किअब पानी न होने से विद्यार्थियों को शौचालय जाने की तक की मुश्किल पैदा हो गई है। स्कूल में कार्यरत जेबीटी अध्यापक ज्योति ने कहा कि पिछले चार माह से स्कूल में पानी न मिलने से कई दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। स्कूल में मिड डे मील तक पकाने के लिए पानी नहीं है। स्कूल को पेयजल आपूर्ति के लिए समाजसेवी स्वर्गीय बीरबल दास ठाकु र ने पाइप लाइन बिछवाई थी। लेकिन अब पाइप का कनेक्शन न होने से मरीजों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर वह कईं बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इस बारे में बारी पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने कहा कि नई पाइप लाइन तहसील कार्यालय के लिए बिछाई गई है। एक दो दिन में इसी नइ पाइप लाइन से स्कूल को भी नया कनेक्शन देने की बात जल शक्ति विभाग से की गई है। उधर, निर्माणाधीन एनएच तीन के वाटर विंग के इंजीनियर अनय सिंह ने कहा कि पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जल शक्ति विभाग को नई लाइन से स्कूल को भी पानी की सप्लाई देने को कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें