फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: हमीरपुर में पड़ रही प्रचंड गर्मी, 43 डिग्री सेल्सियस से पार हुआ पारा, बाजारों में रौनक हुई कम

हमीरपुर जिले में पिछले दो दिन से प्रचंड गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। 43 डिग्री सेल्सियस से हमीरपुर में पारा पार हो चुका है। लोगों को ठंडे पेयजल का सहारा लेना पड़ रहा है। गर्मी इतनी ज्यादा पड़ रही है कि लोगों को घरों से बाहर छाता लेकर निकलना पड़ रहा है, बच्चे, बूढ़े क्या नौजवान सभी भयंकर गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। दोपहर के समय बाजार बिल्कुल खाली नजर आ रहे हैं। लोगों की माने तो इस बार गर्मी ने पिछले के ही सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गर्मी से सभी बेहाल हो रहे हैं। वहीं स्थानीय निवासी मुच्छड़ ने बताया कि भारी गर्मी के चलते स्थानीय लोगों की मदद से गांधी चौक पर ठंडे पानी की छबील लगाई गई है। ताकि लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिले। वहीं स्थानीय व्यापारी विजय ने बताया कि गर्मी के कारण बाजार में लोगों की आवाजाही कम हो गई है जिसके चलते उनका व्यापार पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी ने पिछले के सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हमीरपुर जिला में इस बार बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें