फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोगी से मिलने के समय के आदेश चस्पा

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के वार्डों में तीमारदारों के जमावड़े और आए दिन वाद-विवाद पर अंकुश लगेगा। कॉलेज के आपातकालीन वार्ड सहित अन्य स्थानों पर भर्ती रोगी से मिलने का समय और अटेंडेंट के लिए गेट पास की अनिवार्यता के आर्डर चस्पा कर दिए हैं। इस पहल से नियमों से अनजान तीमारदारों को जानकारी मिलेगी। वहीं रोगी से मिलने आए तीमारदारों का समय भी बचेगा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 200 से अधिक मरीज भर्ती होते हैं। मरीज से मिलने का समय सुबह 7:00 बजे से 8:00 और शाम को 4:00 से 6:00 निर्धारित किया गया है। लेकिन यह जानकारी कॉलेज में चस्पा नहीं थी। इसका सख्ती से पालन भी नहीं होता था। इस कारण रोगी से मिलने के लिए तीमारदार किसी भी समय पहुंच जाते थे और सुरक्षा कर्मियों से वाद-विवाद हो जाता था। वहीं मरीज के साथ रहने वाले एक अटेंडेंट के लिए गेट पास की अनिवार्यता के आर्डर भी लग गए हैं। हालांकि, चिकित्सक के आदेशानुसार और मरीज की सेहत के मुताबिक दो अटेंडेंट की सुविधा भी मिल जाती है। मेडिकल कॉलेज के वार्डों में रोगी के साथ आने वाले तीमारदार बेड पर बैठकर बातचीत करते रहते हैं। वहीं खाना-पीना भी करते हैं। इससे वार्ड में गंदगी फैलती है। बल्कि नर्सिंग स्टॉफ और चिकित्सकों को उपचार करने में दिक्कत होती है। अब लोग अपने मरीजों से तय समय पर ही मिल सकेंगे। इसका सख्ती से पालन कराने के लिए सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दे दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में रोगी से मिलने का समय सुबह 7:00 बजे से 8:00 और शाम को 4:00 से 6:00 निर्धारित है। अटेंडेंट के लिए पास होना अनिवार्य है। पास होने पर ही मरीज के पास रूकने की अनुमति होगी। धूम्रपान करने पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा, जो नगद देना होगा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती रोगी से मिलने का समय और अटेंडेंट के लिए गेट पास की अनिवार्यता के ऑर्डर चस्पा कर दिए हैं। सुरक्षा कर्मी गाइड लाइन को सख्ती से पालन करवाएंगे। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही व ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें