फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: घर की सीढ़ियों के नीचे छिपा था प्रदेश का सबसे जहरीला स्पेक्टिकल कोबरा सांप, देखें वीडियो

ग्राम पंचायत दाड़ला के वार्ड नंबर चार में शनिवार को स्नेक मैन माथुर धीमान ने प्रदेश के सबसे जहरीले स्पेक्टिकल कोबरा सांप का रेस्क्यू किया। सांप पूर्व वार्ड सदस्य गट्टा देवी के घर में सीढ़ियों के नीचे छुपा हुआ था। सुबह के समय जब वह दैनिक कार्यों के लिए उठी तो उन्होंने सांप को ईंटों के नीचे देखा। जिसके बाद उन्होंने उस पर लगातार नजर रखी और इसकी सूचना पंचायत उप प्रधान जगन कटोच को दी। उप प्रधान ने मौके पर स्नेक मैन माथुर धीमान को बुलाया और उसके बाद इस सांप को पकड़ने का कार्य शुरू किया गया। स्नेक मैन ने 15 मिनट की मश्क्कत के बाद सांप पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ा। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में लगातार जहरीले सांपों का भय बना रहता है और यह कब आपके घर द्वार पर दस्तक दे, कुछ नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में सांपों से अपने आप को सुरक्षित करना है। इसकी जानकारी होना अंत्यत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्पेक्टिकल कोबरा सांप में न्यूरोटाॅक्सिक जहर पाया जाता है। सांप के डसने से शरीर की तंत्रिका प्रणाली धीमी हो जाती है। जिससे मौत हो जाती है। ऐसे में किसी भी सांप के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़कर तुरंत सिविल अस्पताल जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें