उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर सिद्ध में गेट नंबर पांच व बकरा स्थल के बीच शुक्रवार को भूस्खलन होने से मंदिर को जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन सुबह करीब 6:00 बजे के करीब हुआ, तब मंदिर में कोई भी श्रद्धालु मौजूद नहीं था। अमूमन इस रास्ते पर काफी भीड़ रहती है। सुरक्षा कर्मचारियों के साथ दुकानदार अप्पर बाजार से जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। घटना के बाद न्यास प्रशासन ने रास्ते को सील कर दिया है। मौके पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि रास्ते से होकर कोई भी श्रद्धालु न जाए। एसडीएम बड़सर व न्यास अध्यक्ष राजेंद्र गौतम ने तहसीलदार एवं मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने मौके का निरीक्षण किया।