फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दि संगरोह कृषि सेवा सहकारी सभा के प्रधान ने प्रशासक को सौंपा इस्तीफा

दि संगरोह कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित में प्रशासक की नियुक्ति के मामले में नया मोड़ आ गया है। सभा के प्रधान बृजमोहन ने अपना इस्तीफा विभाग की ओर से नियुक्ति प्रशासक को सौंप दिया है। टौणीदेवी में सहकारी सभा कार्यालय में पहुंचकर दो सदस्यों सहित यह इस्तीफा प्रधान ने सौंपा है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासक की नियुक्ति को शिमला में सहकारी सभाएं पंजीयक के समक्ष जो चुनौती दी गई है, उसे उनका समर्थन नहीं है। उनका कहना है कि वह पहले इस्तीफा दे चुके हैं। एक बार फिर प्रशासक को यह इस्तीफा सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि सभा में विभागीय जांच सही है। सचिव जांच में सहयोग नहीं कर रहे और न ही कमेटी को उनका सहयोग है। सभा के प्रधान बृजमोहन ने कहा कि सभा के सदस्यों प्रताप चंद, जगदीश चंद के साथ मिलकर उन्होंने पिछले माह 18 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया था। इस इस्तीफे की प्रति को दोबारा विभाग की ओर से नियुक्त प्रशासक को सौंपा गया है। जांच के प्रशासक की नियुक्ति सही है। नियुक्ति को दी गई चुनौती के समर्थन में वह नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें