फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुमन भारती बोले-आरोप साबित करें राजेंद्र राणा, नहीं तो करवाएंगे एफआईआर

जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती ने भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने हमीरपुर में बुधवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि जल्द ही राजेंद्र राणा पर एफआईआर करवाई जाएगी, इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। उन्होंने राणा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि बसस्टैंड हमीरपुर के निर्माण में भ्रष्टाचार के तथ्यहीन आरोप भाजपा नेता की ओर से लगाए गए गए हैं, वह लगाए गए आरोपों को 15 दिन के भीतर साबित करने और दस्तावेज सार्वजनिक करें नहीं तो उनके खिलाफ एफआईआर करवाकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के आरोपों से यह लग रहा है कि वह हमीरपुर में हो रहे विकास के खिलाफ है। हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज, बसस्टैंड, इंडोर स्टेडियम के निर्माण को राजेंद्र राणा विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें