फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 125 दिन रोजगार की मांग को लेकर सुजानपुर में महिलाओं का प्रदर्शन, विधायक से लगाई गुहार

मुख्यमंत्री शहरी विकास गारंटी योजना के तहत 125 दिनों के रोजगार की मांग को लेकर शनिवार को नगर परिषद सुजानपुर क्षेत्र की मनरेगा से जुड़ी महिलाओं ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि योजना के तहत उन्हें 125 दिनों के रोजगार का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 25 दिन काम देने के बाद आगे रोजगार नहीं दिया जा रहा है। इससे उनके परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है और आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि पहले उन्हें योजना के तहत नियमित रूप से रोजगार मिलता था, लेकिन अब काम देने में आनाकानी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि योजना के प्रावधानों के अनुरूप 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाए और इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की जाए। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने सुजानपुर विश्राम गृह में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। उन्होंने विधायक से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द समाधान करवाने की मांग की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उन्हें नियमानुसार रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगी। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी विकास गारंटी योजना के तहत रोजगार नियमों और उपलब्ध कार्यों के अनुसार ही दिया जाता है। मामले को नियमानुसार देखा जा रहा है और जैसे-जैसे कार्य उपलब्ध होंगे, उसी आधार पर रोजगार प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें