नगर परिषद सुजानपुर में सोमवार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर के कोरम पूरा होने पर चुनाव स्थगित हो गया। नगर परिषद के कुल नौ वार्डों में मात्र एक वार्ड सदस्य ने ही बैठक में भाग लिया। उपमंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला एवं तहसीलदार प्रवीण ठाकुर निर्धारित समय से पूर्व ही बैठक हाल में पहुंच गए थे। बैठक का 11 से दोपहर 12 बजे तक रखा गया था लेकिन 11 :48 मिनट पर वार्ड नंबर 4 के पार्षद विनय कुमार ही बैठक हाल में पहुंचे। हस्ताक्षर करके उन्होंने अपनी हाजिरी लगाई उपमंडल अधिकारी नागरिक विकास शुक्ला ने बताया कि शीघ्र ही आगामी बैठक की तिथि निर्धारित की जाएगी।