फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर होली: पंजाबी गायक बब्बू मान के नाम रही होली उत्सव की सांस्कृतिक संध्या

चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान और हिमाचल प्रदेश पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के नाम रही। इनके अलावा हिमाचल प्रदेश के कई स्टार कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।  सांस्कृतिक संध्या में समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। स्टार कलाकारों ने मंच पर पहुंचते ही समां बांध दिया। हार्मनी ऑफ द पाइन्स की टीम 9:30 बजे स्टेज पहुंची। उन्होंने ने मंच पर आते ही सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने रंग बरसे भीगे चुनर रंग बरसे, जय हो, जय हो सहित अन्य गानों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंच पर बुलाकर उनके साथ फोटो के लिए और डांस कर सबका दिल जीता। इसके उपरांत रात 10 बजकर 20 मिनट पर स्टार कलाकार बब्बू मान ने साथ एक से बढ़कर एक गाने पेश कर दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने मैं वेडे बीच लगाया एक नीम दा बूटा मैं पिंगा पाईयां मेनू दे दे जुटा गाने से शुरूआत की इसके बाद जीवों किसी नाग ने ताजी कुंज उतारी, जीवें अंबारा ते पंछी लौण उड़ारी, दास कीदे कीदे नाल मिलवा यार नू टचवुड टचवुड नजर ना लग जे मेरी सरकार नू, सौण दी चड़ी लगी  नी सौण दी चड़ी, मित्रां दी छतरी तो उड़ गई अंबरा तो लांदी है उडारियां समेत अन्य कई  गाने प्रस्तुत करके दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनके गानों पर विशेषकर, युवाओं ने देर रात  तक खूब डांस किया। इससे पहले, मशहूर पहाड़ी गायक ठाकुर दास राठी, हिमाचली स्टार नितिश राजपूत, शिल्पा सरोच, अभिज्ञा बैंड, एनआईटी बैंड और हिमाचली लोक कलाकारों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। शाम होते ही टीहरा के ऐतिहासिक किले से राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के आयोजन स्थल चौगान की ओर आकाशीय लालटेनें उड़ाई गईं, जिससे सुजानपुर का आसमान इन आकाशीय लालटेनों की रोशनी से जगमगा उठा। उत्सव के उदघाटन अवसर पर इस अदभुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें