होली पर्व पर दो वर्ष पूर्व ठेके पर दी गई पार्किंग की बकाया राशि ठेकेदार से न वसूले जाने पर भाजपा ने प्रशासन का घेराव का फैसला लिया है। सोमवार को सुजानपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष डॉ. विक्रम ठाकुर ने एक सप्ताह के भीतर बकाया सात लाख की धनराशि न जमा होने पर प्रशासन को घेरने की चेतावनी दी है। डॉ. विक्रम ने कहा कि वर्ष 2024 में राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव की पार्किंग का ठेका 15 लाख में आवंटित ठेकेदार को आवंटित किया गया था, लेकिन 2 वर्ष का समय बीत जाने पर भी सात लाख की बकाया धनराशि आज तक प्रशासन ठेकेदार से नहीं वसूल पाया है। स्थानीय विधायक जो इस बार होली मेले में भूमि को चार सेक्टर में ठेके पर आवंटित कर के पारदर्शिता की बात कर रहे हैं, लेकिन यहां प्रदर्शिता की बजाज गरीब तबके पर मार पड़ती दिख रही है। इस मौके पर शहरी अध्यक्ष प्रकाश सुडियाल, परमिंदर ठाकुर भी मौजूद रहे।