हमीरपुर के खेल मैदान अणु में आयोजित राज्य स्तरीय डाइट खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहला कबड्डी का मैच शिमला और बिलासपुर के बीच हुआ। इसमें शिमला ने बिलासपुर को हराया। इसी दौरान जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो ,लॉन्ग जंप, हाई जंप सहित अन्य स्पर्धाएं करवाई गईं। प्रतियोगिता का समापन रविवार को कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे।