फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव कुमार बोले- महीने की पहली तारीख को मिले पेंशन

Krishan Singh Updated Sat, 07 Feb 2026 02:20 PM IST

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला इकाई हमीरपुर की मासिक बैठक बस अड्डा हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंद लाल चौहान ने की। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर तथा जिला सचिव बलवीर पठानिया विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला कार्यकारी अध्यक्ष शिव कुमार ने मांगें पूरी नहीं होने पर निगम प्रबंधन के प्रति रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 65 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को दिसंबर माह की पेंशन 14 जनवरी को दी गई जबकि 65 वर्ष से कम आयु के पेंशनरों को 27 जनवरी को पेंशन दी गई। ऐसा ही अगस्त और नवंबर महीने की पेंशन के लिए किया गया। फरवरी महीने की सात तारीख हो गई है। अभी तक जनवरी महीने की पेंशन नहीं दी गई। सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से बार-बार झूठा आश्वासन दिया जा रहा है कि पेंशनरों को समय पर पेंशन दी जाएगी। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि पेंशन महीने की पहली तारीख पर दी जाए। जिलाध्यक्ष नंद लाल ने बताया कि 1-1-2016 से संशोधित वेतनमान का एरियर, तीन वर्ष से चिकित्सा बिलों का भुगतान, 16 प्रतिशत मंहगाई भत्ता तथा 65-70-75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाए, अन्यथा परिवहन पेंशनर शिमला मुख्यालय का घेराव करेंगे। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने बताया कि पेंशनरों के लंबित 16 प्रतिशत डीए व अन्य लंबित बकाया राशि को शीघ्र दिया जाए। बैठक में रामलाल, रघुनाथ, कुलवंत, सुखदेव, हरनाम, भाग सिंह आदि पेंशनर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें