नेताजी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह की शुरुआत एनएसएस गीत व वंदे मातरम से हुई। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनएसएस वाॅलंटियर के काम की सभी अतिथियों व प्राध्यापकों ने प्रशंसा की। स्वयंसेवकों ने शिविर के दौरान किए गए कार्यों की रूपरेखा सबके सामने रखी। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपिका खन्ना और डॉ. विनोद चंद उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने डॉ. उत्तम कुमार शर्मा ने अनुभव साझा किए।