फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था ने चबूतरा आपदा प्रभावितों को सवा दो लाख की आर्थिक मदद दी

ग्राम पंचायत चबूतरा गांव के पांच बेघर परिवारों के लिए सर्व कल्याणकारी संस्था सहारा बनी है। संस्था के संस्थापक भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हर परिवार को 50-50 हजार की सहायता राशि देने घोषणा को पूरा कर दिया है। राजेंद्र राणा बुधवार को भी लोगों से मिलने के लिए पहुंचे। राजेंद्र राणा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में बेघर हुए इन परिवारों के बैंक खातों में संस्था ने सवा दो लाख रुपये की राहत राशि पहुंचा दी। घटना की सूचना मिलते ही देर रात ही घटनास्थल पर पहुंचकर संस्था की ओर से मदद दिए जाने की घोषणा को पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता के साथ संस्था प्रभावितों को राशन उपलब्ध करवाएगी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा संस्था की ओर से प्रभावितों को मदद देने के कार्य की खुद निगरानी कर रहे हैं। राणा ने कहा कि बारिश ने इस बार चबूतरा सहित प्रदेशभर में कहर बरपाया है। दुख की इस घड़ी में वह प्रभावितों के साथ खड़े है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें