फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुईं सुजानपुर कॉलेज की छात्रा रुचि ठाकुर ने राज्यपाल से की भेंट

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर की छात्रा रुचि ठाकुर ने शिमला राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। रुचि ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। परेड में भाग के लिए राज्यपाल ने रुचि को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और निरंतर मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। रुचि की इस उपलब्धि पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने भी उन्हें बधाई दी और प्रोत्साहन स्वरूप 5000 रुपये की राशि भेंट कर मनोबल बढ़ाया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां आज हर मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं, जो पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विभा ठाकुर उप प्राचार्य जितेंद्र ठाकुर ने छात्रा को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें