फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय के ऋषिता और रितिक ने दिखाया अपनी कला का जादू

केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ऋषिता और रितिक की ओर से बनाई पेंटिंग ने हमीरपुर के हमीर भवन की सुंदरता को निखारने का काम किया है। हमीर भवन में लगाई गई पेंटिंग महज 15 से 20 दिनों में बनाकर तैयार की गई हैं। विद्यार्थियों की कलाकृतियों को प्रशासन व अन्य लोगों की ओर से खूब सराहा जा रहा है। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों में हमीरपुर जिले के कुछ ऐतिहासिक स्थलों, मंदिरों व कांगड़ा जिले के भी कुछ स्थलों को उकेरा है। विद्यार्थियों ने इस मौके के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। ऋषिता ने इस मौके के लिए सरकार व प्रशासन का धन्यवाद किया। इसके साथ ही ऋषिता ने कहा कि जिस तरह यह मौका मिला, अन्य युवाओं को भी चाहे वह किसी भी फील्ड से संबंधित है इस तरह के मौके मिलने चाहिए। खासकर लड़कियों को इस तरह के मौके मिलने चाहिए ताकि वह अपनी प्रतिभा को निखार सके। ऋतिक ने बताया कि उन्होंने उपायुक्त हमीरपुर से मिलकर प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने काम को दिखाया। उपायुक्त ने उनके काम को देखते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका दिया। ऋतिक ने बताया कि उन्हें इन सब कलाकृतियों को बनाने में 15 से 20 दिनों का समय लगा है। उन्हें यह मौका देने के लिए वह सरकार व प्रशासन का धन्यवाद करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें