जिला सिरमौर के पच्छाद पुलिस स्टेशन में पत्नी अनीता राणा और बेटे अभिषेक राणा के खिलाफ एफआईआर पर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रतिक्रिया दी है। हमीरपुर में प्रेस वार्ता में राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के इशारों पर यह एफआईआर दर्ज की गई है। अनिल वर्मा की ओर से झूठी शिकायत दी गई है। जिस जेसीबी की चोरी के आप अभिषेक राणा पर अनीता राणा पर लगाए गए हैं, वह जेसीबी अभिषेक राणा के नाम से है। झूठी शिकायत देने वाले अनिल वर्मा ने जेसीबी को किराए पर चढ़ा दिया था और अभिषेक राणा ने पुलिस की मौजूदगी में अपनी जेसीबी का कब्जा लिया था। जबकि क्रेशर स्थापित करने के लिए भी करोड़ों रुपये की राशि अनिल वर्मा को दी गई है। इस व्यक्ति ने क्रेशर लगाने का वादा किया लेकिन पिछले चार साल से क्रेशर को संचालित नहीं किया है। इस व्यक्ति के खिलाफ मोहाली में धोखाधड़ी का केस भी दर्ज करवाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के इशारों पर महज 2 घंटे में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में लड़ाई लड़ी जाएगी।