नादौन के सेरा विश्राम गृह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पालमपुर में बिटिया पर हुए जानलेवा हमले के मामले में राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है। अगर कंगना रनौत को खर्च उठाना था तो आपदा के समय जब आमिर खान ने 25 लाख हिमाचल को दिए थे उस वक्त चुनाव लड़ने वाली हिमाचल की बेटी को प्रदेश का दर्द जानना चाहिए थे। अब इलाज का खर्च उठाकर सुर्खियां बटोरने का प्रयास किया जा रहा है।