प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेम कौशल ने विपक्ष के नेताओं को बयानबाजी करने पर आड़े हाथों लिया है। हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रेम कौशल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक साल के कार्यकाल को लेकर धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर रही है लेकिन कांग्रेस जश्न नहीं मनाएगी बल्कि एक साल के अंदर प्रदेश के अंदर किए गए कार्यों को रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा। भाजपा की तरह नाटी व ठुमके नहीं लगाएगी।