फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हाईकोर्ट से राहत के बाद चमनेड़ वार्ड में रोहित की एंट्री से बदले सियासी समीकरण

Krishan Singh Updated Fri, 15 May 2026 09:40 PM IST

पंचायतीराज चुनाव के बीच हमीरपुर जिला के जिला परिषद वार्ड चमनेड़ में शुक्रवार को बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोहित शर्मा उर्फ हैप्पी पहलवान का नामांकन मंजूर होने के बाद वार्ड का चुनावी मुकाबला पूरी तरह से दिलचस्प हो गया। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर ने मामले पर पुनर्विचार करते हुए अपना पूर्व फैसला बदल दिया और देर शाम रोहित शर्मा का नामांकन स्वीकार करते हुए उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किया। नामांकन पत्रों की जांच के पहले दिन सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण की शिकायत के आधार पर रोहित शर्मा का पर्चा खारिज कर दिया गया था। इस वार्ड से कांग्रेस नेता नीरज ठाकुर, कामरेड नेता सुरेश ठाकुर और दुनी चंद पहले से मैदान में हैं। ऐसे में रोहित शर्मा की चुनावी रण में एंट्री से मुकाबला रोचक हो गया है। राजनीतिक तौर पर यह वार्ड इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह भाजपा विधायक आशीष शर्मा का गृह क्षेत्र है। ऐसे में यहां का परिणाम न सिर्फ जिला परिषद की राजनीति बल्कि विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक प्रतिष्ठा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और अदालत ने न्याय किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से नामांकन खारिज करवाने का प्रयास किया गया था, लेकिन आखिरकार सच की जीत हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें