फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: डांगक्वाली सड़क पर दो वाहनों की टक्कर, चार लोगों को हल्की चोटें, देखें वीडियो

सदर थाना के तहत डांगक्वाली सड़क पर दो वाहनों की टक्कर हो गई। इस टक्कर में चार लोगों को हल्की चोटें आईं। इन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया, यहां पर उनका उपचार किया गया। घटना शाम करीब 4:30 बजे की है। सोलन का परिवार हमीरपुर आया था। इन्हें सड़क किनारे गाड़ी को पार्क किया था। यातायात पुलिस कर्मी ने इन्हें गाड़ी को हटाने का आग्रह किया। जैसे ही दीप सिंह निवासी सोलन गाड़ी किसी अन्य स्थान पर पार्क के लिए ले जा रहा था तो सामने से आ रही गाड़ी से टक्कर हो गई। आशंका है कि सामने से आ रहे गाड़ी के वाहन चालक से ब्रेक नहीं लगी। इसके चलते दोनों ही वाहनों में टक्कर हुई। इस टक्कर में दोनों ही वाहनों को काफी नुकसान हुआ। सड़क पर हल्का जाम लग गया। घटना के दौरान काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। यातयात पुलिस कर्मियों ने घटना की विस्तृत जानकारी हासिल की। इस दौरान दीप सिंह सहित चार लोगों को चोटें आईं। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें